फूलपुुर: तेज रफ्तार कार ने बारात में मचाया कहर, एक व्यक्ति की मौत, 15 लोग घायल
बौड़ई कटौता गांव में द्वारचार के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बारातियों को कुचल दिया। हादसे में 32 वर्षीय रमेश की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारात कानपुर देहात से आई थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, पुलिस अज्ञात चालक की तलाश में जुटी है।बुधवार 12 बजे दी जानकारी।