सुसनेर: श्री राम मंदिर धर्मशाला में किया गया श्रीरामोत्सव कवि सम्मेलन व कार सेवकों का सम्मान समारोह
बीती देर रात्रि में नगर के श्री राम मंदिर धर्मशाला प्रांगण में श्री लखदातार सेवा समिति की बैनर श्री रामोत्सव कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें अंतरराष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा व अन्य कवियों ने भगवान राम, मातृशक्ति व भारत को समर्पित कविता पाठ प्रस्तुत किये इस दौरान यहां पर पूर्व में अयोध्या में कर सेवा करने वाले क्षेत्र के सेवकों का सम्मान भी किया गया।