मंझनपुर: हजरतगंज मोहल्ले में खेलते समय पुल के नीचे भरे पानी में डूबा मासूम, मौत से मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हजरतगंज मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम रौनक पुत्र राजकुमार की पुल के नीचे भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि मोहल्ले में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि मासूम रौनक शाम के समय घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।