बरकागाँव: भाजपा मंडल कमेटी का पुनर्गठन जल्द होगा
भाजपा पुर्वी उरीमारी मंडल की बैठक हरली पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बुथ अध्यक्षों की नई कमेटी के गठन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल के सभी बुथों में बुथ कमिटी के गठन के पश्चात मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कमिटी का गठन किया जाएगा।