गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जन डॉ. दुर्गेश से जमीन के नाम पर 71.22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को हॉस्पिटल संचालक बताने वाले व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों की मदद से जमीन बेचने का झांसा देकर रकम हड़प ली। बैनामा न होने पर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।