प्रयागराज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज के संगम तट पर गंगा की धारा में लगाई डुबकी, मां गंगा को किया प्रणाम
प्रयागराज के संगम तट पर आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ, इस दौरान उन्होंने संगम तट पर साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया है तथा गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाई है,संगम स्नान के दौरान उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया है,कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही।