प्रयागराज: प्रयागराज के संगम तट पर लगातार बढ़ रही आस्था, जन्म से अब तक 43 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगा चुके आस्था की डुबकी
संगम तट पर बीते 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ महाकुंभ की शुरुआत हुई,जबकि प्रशासन द्वारा यह अनुमान लगाया गया था कि पूरे महाकुंभ के दौरान 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे,जबकि तस्वीर देखकर कहा जा रहा है कि प्रशासन का यह अनुमान बढ़ता नजर आ रहा है जबकि आज सोमवार तक 43 करोड़ 57 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।