मोरनी : मांधना चंडीवास में पिछले 45 मिनट से लगातार बारिश, नदी-नालों से दूर रहने की अपील
मांधना चंडीवास क्षेत्र में पिछले करीब 45 मिनट से लगातार बारिश हो रही है। लगातार वर्षा के चलते नदी, नालों और बरसाती खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
प्रशासन और स्थानीय लोगों से अपील है कि ऐसे मौसम में नदी-नालों, बरसाती खड्डों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने का खतरा बना रहता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।
अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें।
#मांधना #चंडीवास #बारिश #मौसम_अपडेट #फ्लैश_फ्लड #सावधान_रहें #हरियाणा #समाचार_संसार_न्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण
Note ( 45 मिनट से लगातार बारिश) खबर लिखे जाने तक