मगध रेंज के आईजी छत्रनील सिंह ने मंगलवार दिनांक 10 मार्च 2026 को जहानाबाद का दौरा किया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर निरीक्षण किया साथ ही कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों एवं दस्तावेजों का भी अवलोकन किया । इस दौरान जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।