झांसी: झांसी में रेलवे डैम में डूबे वेदांश का शव 45 घंटे बाद बरामद, दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2026 झांसी में रविवार को रेलवे डैम में नाव पलटने से 4 दोस्त डूब गए थे। जिसमें दूसरे लापता युवक का भी शव बरामद कर लिया गया है। वहीं 2 दोस्तों को बचा लिया गया था। वेदांश अपने दोस्त श्रवण, शौर्य और आतिफ के साथ डैम पर पिकनिक मनाने आया था। छात्र नाव पर रील बना रहे थे, तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और डैम के बीचों-बीच नाव पलट गई। नाव में सवार चारों छात्र चिल्लाने लगे।