हरदोई: पूर्व सैनिकों ने CM को ज्ञापन सौंपा, शस्त्र लाइसेंस, आरक्षण और राजस्व मामलों के जल्द निपटारे की मांग की
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026 हरदोई में पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक कलेक्ट्रेट पहुंचे।