गुमला: सोसो मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा
Gumla, Gumla | Apr 18, 2026 गुमला सदर थाना क्षेत्र के सोसो मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बिना नंबर के एक ट्रैक्टर सड़क के किनारे एक स्कूटी सवार को बचाने के दौरान सोलर लाइट को तोड़ते हुए घर पर जा टकराया।इस दौरान चालक को मामूली सी खरोच केवल आई वह सुरक्षित रहा।लेकिन घर व एक कटहल के पेड़ सोलर लाइट और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।जिसके बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।