हरनौत: चेरन पुल के पास पुलिस की बोलेरो से बाइक सवार युवक की मौत, ड्राइवर फरार
हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरन गांव के पास पुल पर नेशनल हाईवे 30 A पर बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हरनौत के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के महतवर -बलवापर गांव के निवासी पिंटू यादव के 24 वर्षीय पुत्र प्रदुमन कुमार के रूप में क