सेवा संकल्प अभियान-2026 : 2.75 लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया जिला
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान-2026 का जिले में भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के प्रथम दिवस आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम 7 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में लगभग 2 लाख 75 हजार दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित अटल गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 8 हजार दीपों से परिसर को सजाया गया। अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीपों की रोशनी से अटल गार्डन का पूरा परिसर जगमगा उठा और जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तथा नगरीय क्षेत्रों तक अनेक स्थान रोशनी से सराबोर दिखाई दिए।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #AshirwadKaDiya #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp JanSeva JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas
CGkeAshirwadkaDiya
sevasankalpabhiyan
modiat25
vishnubhaiya
Khairagarh Chhuikhadan Gandai, Chhattisgarh | Sep 17, 2026