बमोरी: फतेहगढ़ पुलिस ने वाहन जांच में राजस्थान से स्मैक तस्करी करते दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Bamori, Guna | Jun 18, 2025 उल्लेखनीय है कि बीती शाम जिले के फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा छबडा रोड पर ग्राम हमीरपुर नर्सरी के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान राजस्थान के छबडा तरफ से एक बजाज पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक MP38 ZE 8435 पर दो व्यक्ति आते दिखे जिन्हें चैकिंग हेतु रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा मोटर साइकिल को एकदम स्पीड देकर भागने का प्रयास किया l