बहराइच: रिसिया में पिता ने बेटी की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया: एएसपी नगर
बहराइच के थाना रिसिया क्षेत्र में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गत रात बेटी घर देर से आई थी, जिससे पिता से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।