मुज़फ्फरनगर: बलवा खेड़ी नहर पटरी पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
चरथावल थाना क्षेत्र के बलवा खेड़ी नहर पटरी पर एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने सोमवार की रात 7:30 बजे के करीब जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया हां तुरंत ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिसको लेकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।