मंझनपुर: ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, मंझनपुर में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मंझनपुर मुख्यालय स्थित ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण लगातार जायजा लेते रहे।