भोरे: फुलवरिया: गणेश डूमर टोला राजपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व के कांड में फरार तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर टोला राजपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर दो बजे पुलिस के अनुसार ये तीनों पूर्व के कांड में फरार वारंटी बताए जा रहे है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राजपुर गांव के सतेंद्र चौधरी, नागेंद्र चौधरी तथा जयप्रकाश चौधरी शामिल है।