फुलवरिया: अलगठपुर गांव में एक विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने की बर्बरता, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
फुलवरिया थाना क्षेत्र के अलगठपुर गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट गाली गलौज और जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता शकील अहमद की पत्नी हिना सिद्दीकी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि दोनों की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग बात-बात पर उसे प्रताड़ित करते रहते थे।