सांगानेर: पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पी.वी. नरसिम्हा राव के राजनीतिक जीवन,दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया गया।