लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित इंडियन गैस सर्विस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने अव्यवस्था और मनमानी के आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा जारी वीडियो में बड़ी संख्या में लोग सुबह 5 बजे से गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि घंटों इंतजार के बावजूद लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा।