सीतापुर: सदरपुर क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या
जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते खेत में जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मामले में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।