रामपुर: रामपुर में नवमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, अनादि शक्ति भवानी मंदिर में महिला भक्तों ने कन्याओं को हलवा चढ़ाया
Rampur, Rampur | Oct 19, 2026 नवरात्रि की नवमी पर सुबह सात बजे से ही मंदिरों में दुर्गा पूजन शुरू हो गया। रामनाथ कॉलोनी स्थित अनादि शक्ति भवानी मंदिर में पहाड़ी गेट की आसरा कॉलोनी से पहुंची महिला भक्त ने नौ कन्याओं को हलवा-पूरी और छोले का भोजन कराया। उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। महिला ने बताया कि यह परंपरा उन्हें मां-दादी और ससुराल से मिली है। वह नौ दिन व्रत रखकर व्रत खोलती हैं।