होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के हाउसिंगबोर्ड में शराब माफियाओं ने कार में तोड़फोड़ की, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
नर्मदापुरम के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में न्यास कॉलोनी चौराहे पर असामाजिक तत्वों और शराबियों ने जमकर उपद्रव किया। जिसका वीडियो शनिवार सुबह करीब 7 बजे सामने आया है इस दौरान कार में भी तोड़ फोड़ कर दी घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है जब उपद्रवियों ने इलाके में जमकर गुंडागर्दी की। करीब पांच से छह उपद्रवियों ने रात के समय में हाथ में डंडे, हथियार लिए थे।