शामली: जिला अस्पताल शामली में पुलिस ने नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
Shamli, Shamli | Apr 11, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि थाना आदर्श मंडी पुलिस ने आॅपरेशन सवेरा के तहत जिला अस्पताल शामली में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों से स्वस्थ, सुरक्षित, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने की अपील की गई।