शाहजहांपुर: मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायी, देश की दशा-दिशा बदलने में अहम भूमिका निभा रहा है: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का लाइव प्रसारण नगर निगम की नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस दौरान महानगर