खनियाधाना: खनियाधाना की बेटी स्मृति पांडे ने रचा इतिहास, MP बोर्ड 10वीं की मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त किया
खनियाधाना ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। सनराइज एजुकेशन एकेडमी की होनहार छात्रा स्मृति पांडे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की कक्षा 10वीं परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज बुधवार शाम करीब 6 बजे परिणाम की जानकारी मिलते ही पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़