कोंडागांव: प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की सहायता प्रदान की गई
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के वारिसों को कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। धनोरा तहसील के ग्राम धनोरा निवासी शंकरलाल एवं केशकाल तहसील के ग्राम सिदावण्ड निवासी कोदूराम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नियों प्यारीबाई और मेहतरीन को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जाएगी।