शाहजहांपुर: विकास के नाम पर गरीबों के आशियाने पर चला निगम का पंजा, कांग्रेस के विरोध के बाद रुकी कार्रवाई, वापस लौटा बुलडोजर
सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और निगम की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खराब मौसम और बारिश की आशंका के बीच गरीबों को बेघर करना पूरी तरह अमानवीय है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि विकास के नाम पर जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों से फोन पर