बाह: गांव नंदगवां में खेत की रखवाली करने गए किसान पर आवारा गोवंश ने किया हमला,गंभीर घायल,इलाज जारी
थाना खेड़ा राठौर के गांव नंदगवां में आवारा गोवंश ने किसान पर हमला बोल दिया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आवारा गोवंश ने सींगो पर उठाकर किसान को पटक दिया। जिससे किसान के पेट में सींग घुस गया। आनन फानन में परिजनों ने घायल किसान को CHC बाह में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।