डोमचांच: डोमचांच में कार और पिकअप चालकों के बीच हुई मारपीट
गुरुवार को 10 बजे डोमचांच रेलवे क्रॉसिंग के समीप जयनगर रोड पर कार और पिकअप चालकों के बीच पास लेने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।