तारानगर: साहवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.75 लाख का चिट्टा बरामद, आरोपी तस्कर दीपक जोशी गिरफ्तार, 8.78 ग्राम हेरोइन भी जब्त
चूरू पुलिस के "ऑपरेशन नकेल" अभियान के तहत साहवा थाना पुलिस ने वार्ड 16 निवासी दीपक जोशी पुत्र श्याम सुन्दर ब्राह्मण, 33 के घर दबिश देकर 1.75 लाख रुपए कीमत का 8.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया। साथ में 25 हजार रुपए की बेचान रकम और बेचान में प्रयुक्त नशा तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त हुआ। एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर शंकरलाल ci के नेतृत्व में कारवाई की।