नर्मदापुरम में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो SPM गेट नंबर-1 के पास का बताया जा रहा है जहां पर एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्षेत्र में एक बारात निकल रही थी। इसी दौरान हो रही आतिशबाजी की चिंगारी कार के बोनट में जा गिरी, जिसके चलते वाहन में अचानक आग लग गई।