गुना नगर: गुना के एक मॉल में शॉपिंग के दौरान खो गया था महिला का आईफोन कोतवाली पुलिस ने खोज कर कराया वापस
गुना के एक मॉल में शॉपिंग करने गई महिला का आईफोन खो गया था। कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, महिला ने 24 मार्च को शिकायत की थी शॉपिंग मॉल और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। विदिशा जिले के लटेरी निवासी एक युवक को मोबाइल मिला था। युवक को कोतवाली थाना बुलाकर महिला का मोबाइल वापस कराया गया है।