गुना नगर: हनुमान चौराहे पर यातायात पुलिस ने 24 लोगों से भरे ओवरलोड लोडिंग वाहन को पकड़कर किया चालान
गुना में यातायात पुलिस ने ओवरलोड एक लोडिंग वाहन को पकड़ा है। यातायात थाना प्रभारी अजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि लोडिंग वाहन में 24 लोग बैठे हुए थे, जो एक यात्री बस की सवारियों के बराबर है। उन्होंने कहा कि लोडिंग वाहन का चालान कर चालक को हिदायत दी गई है।