हज़ारीबाग: हजारीबाग में वाहन जांच अभियान, 221 वाहनों का चालान
हजारीबाग पुलिस ने पुराना समाहरणालय के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और नो पार्किंग समेत कुल 221 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।