गुमला: संपूर्ण देश में परीक्षा प्रणाली पूरी तरह है ध्वस्त,कांग्रेस सड़क से सदन तक करेगी आंदोलन
Gumla, Gumla | Jun 24, 2026 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा की गिरते स्तर को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, लगातार पेपर लीक के मामले आ रहे हैं।