रावतभाटा: अन्नपूर्णा रसोई घर पहुंचे ADM , थाली में भोजन कम परोसने का मामला आया सामने ADM ने भोजन की मात्रा बढ़ाने दिए निर्देश
रावतभाटा शहर में इन दिनों प्रशाशन की ओर से लगातार निरीक्षण का दौर जारी है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार गुप्ता व तहसीलदार कमलेश कुमार कुलदीप ने शहर की 2 अन्नपूर्णा रसोई घरों का औचक निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों ने भोजन कर लोगों से पुछा तो भोजन की मात्रा कम होने की बात आई सामने।जिस पर अन्नपूर्णा रसोई घर संचालकों को सुधार करने के निर्देश दिए गए।