धमतरी: खरेंगा शासकीय स्कूल की छात्राएं निशुल्क साइकिल पाकर खुश, स्कूल आने में अब होगी आसानी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा में राज्य शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने छात्राओं को निःशुल्क।