फूलपुर: मामूली विवाद बना जानलेवा: मारपीट के बाद महिला की मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में झाड़ू लगाने को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई मृतका की पुत्री पूजा यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 2 अप्रैल की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने झाड़ू लगाने के विवाद को लेकर उसके साथ और उसकी मां सावित्री यादव के साथ मारपीट की आरोप है ।