महागामा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा द्वारा महागामा में मेघा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
Mahagama, Godda | Mar 29, 2026 झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा द्वारा रविवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय महागामा के सभागार में मेघा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झालसा के जिला सचिव दीपक कुमार, राहुल कुमार, प्रदीप शाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।