केकड़ी: केकड़ी को जिला बनाने की मांग, केकड़ी शहर में पहुंची पदयात्रा, अधिवक्ताओं के साथ शहरवासियों ने किया जोरदार स्वागत
Kekri, Ajmer | May 19, 2026 केकड़ी को फिर से जिला बनाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सावर से जयपुर के लिए निकली पदयात्रा केकड़ी पहुंची।मंगलवार दोपहर को शहर में परशुराम सर्किल पर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया, बड़ी संख्या में लोगो ने समर्थन जताया।मंगलवार शाम 4 बजे पद यात्रा जयपुर के लिए रवाना हो गई।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसमर्थन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।