बड़ौद: आगर-बड़ौद मार्ग पर सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
आगर-बडौद मार्ग पर रविवार शाम के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा घायल हो गया। बड़ौद थाने से आज रविवार शाम 5 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो लोग आगर की ओर जा रहे थे,तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,