हटा: मुहरई गांव में करंट लगने से भैंस की मौत,पशुपालक ने बिजली विभाग पर लगाये आरोप,गैसाबाद थाना पुलिस में शिकायत
Hatta, Damoh | Jun 19, 2026 गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव में करंट लगने से भैंस की मौत हो गई,बताया जा रहा बिजली पोल के पास स्टे तार और आसपास करंट फैलने से भैंस चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई,घटना आज शुक्रवार सुबह हुई,पीड़ित पशुपालक दीनदयाल गुडारे ने घटना के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया और गैसाबाद थाना पुलिस को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की भी मांग की