मुगलसराय: बुजुर्ग ने आत्मदाह करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वायरल वीडियो अलीनगर के नई बाजार का बताया जा रहा
मंगलवार को कुछ लोगों द्वारा जबरन जमीन कब्जा किए जाने पर बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वायरल वीडियो अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौदा चौकी अंतर्गत नईबाजार का बताया जा रहा है।भुक्तभोगी ने बताया है कि 2014 में उसने 8 विसवा जमीन रजिस्ट्री कराई है। आरोप है कि उनकी जमीन को कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन कब्जा करना चाहते है।