अम्बाला: अंबाला में भाजपा वर्कर से 1.10 लाख की धोखाधड़ी
Ambala, Ambala | Mar 29, 2024 अंबाला से भाजपा कार्यकर्ता से विदेश भेजने के नाम पर 1.10 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। भाजपा वर्कर ने अपने बेटे को सिंगापुर भेजने की इच्छा से चंडीगढ़ के सेक्टर-40डी स्थित वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विस से संपर्क किया था। उसने एजेंट के कहे अनुसार 1.10 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा गया।