कानपुर: गंगा नदी में मिला 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव
जाजमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी में 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। नाविक को नाव चलाते वक्त शव गंगा नदी में दिखा तुरंत ही उसने पुलिस को सूचना दी। जाजमऊ पुलिस ने गोताखोरों और नविको की मदद से सबको बाहर निकाला है। शव पूरी तरीके से सड़ चुका है। थाना प्रभारी ने बुधवार 1बजे जानकारी देते हुए बताया कि, नदी में अज्ञात शव मिला है। पहचान कराई जा रही है।