लाडपुरा: शहर में ईद-उल-अजहा की धूम, किशोरपुरा ईदगाह पर अदा की गई नमाज, कुर्बानी की रस्म के लिए पुलिस ने किए व्यापक इंतजाम
Ladpura, Kota | Jun 7, 2025 शहर में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह किशोरपुर ईदगाह पर शनिवार सुबह 8 बजे विशेष नमाज का आयोजन हुआ। ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और एक साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद समाजजन एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। नमाज के बाद कुर्बानी