लाडपुरा: कोटा में तीन दुकानों पर मिले नामी कंपनियों के डुप्लीकेट साउंड सिस्टम, कैथुनीपोल में दुकानदारों पर हुआ मुकदमा दर्ज
Ladpura, Kota | Jun 6, 2025 शहर में साउंड सिस्टम की कंपनियों का नकली माल बड़े स्तर पर दुकानों पर बेचा जा रहा है. इस मामले में तीन कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दुकानों पर छापा मारा. इसमें 60 डुप्लीकेट प्रोडक्ट मिले. इनकी कीमत लाखों रुपए है. इन्हें कंपनी ने जब्त कर लिया है. साथ ही इस मामले में कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर कैथूनीपोल पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया.